देहरादून : रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।
मृतक के स्वजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी कब्बडी क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन, बनी विजेता
हरिद्वार बीएचईएल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश 2026 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई