मार्शल आर्ट ट्रेनर पर छात्रा द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाने का मामला सामने आया है
वाराणसी में बरेका के सूर्यसरोवर पर मार्शल आर्ट सिखाने वाले एक ट्रेनर पर छात्रा ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंडुवाडीह थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज करवाया है।मार्शल आर्ट सीखने वाली छात्रा की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में कंदवा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से सोनभद्र की रहने वाली है। वह मंडुवाडीह क्षेत्र में अपनी दोस्त के साथ रहती है। आत्मरक्षा के उद्देश्य से उसने एक महीने पहले विनोद प्रजापति से मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।
आरोप है कि सोमवार की शाम को सूर्य सरोवर तालाब के पास विनोद उसे और दो अन्य छात्रों को मार्शल आर्ट सिखा रहा था। तभी बारिश शुरू हो गई। दोनों छात्रों को ट्रेनर ने कहा कि तुम लोग चले जाओ और तीसरी छात्रा से कहा कि तुम्हें मैं घर छोड़ दूंगा। शाम साढ़े सात बजे के लगभग विनोद उसे सरोवर के समीप झाड़ी के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद वह इस कदर डर गई थी कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। किसी तरह से हिम्मत जुटा कर उसने अपने अधिवक्ता से संपर्क किया और फिर मंडुवाडीह थाने गई।
इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण