September 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

मीठीबेरी महाविद्यालय में कंप्यूटर कार्यशाला के दुसरे दिन कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की दी जानकारी

हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम के द्वितीय दिन मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती पूनम सिंह के द्वारा कंप्यूटर कार्यशाला के प्रथम सेशन में कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी इसके उपरांत द्वितीय सेशन में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनको अभ्यास कराया गया।

इसके पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण दिनांक 15 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। संयोजक के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार डॉ.सुनील कुमार आदि का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. कुलदीप चौधरी,डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, डॉ. सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा,शबनूर, प्रवीण, नंद कुमार, तनु, सौरभ, लवकुश, सावेज,शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल आदि उपस्थित रहे।

About The Author