August 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी हरिद्वार में नशा मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम एवं प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ बालक राम भद्री जी ने नशा मुक्ति विषय के संबंध में व्याख्यान दिया,उन्होंने कहा कि नशा एक का अभिशाप है और नशे के द्वारा हमारा मस्तिष्क ही नहीं वरन् संपूर्ण शरीर काम करना छोड़ देता है इसलिए नशा नहीं, जीवन को चुनना चाहिए।

इस इस अवसर पर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ सुनील कुमार ने छात्र छात्राओं को कहा कि वे किसी भी वस्तु की अधिकता एक नशा होती है हमें नशे से दूर रहना चाहिए और अपने जीवन को सही मार्ग पर लगाना चाहिए एवं डॉ कुलदीप चौधरी जी ने भी नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी छात्रों के साथ साझा की।

इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलायी गई।

इस अवसर पर प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ निवेदिता प्रदर्शनी, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ विनोद कुमार उनियाल एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थिति रहे साथ ही छात्र छात्राओं में विधिता,सिमरन,दीपकौर,दीपिका,सोनम, कामिनी, अनुराधा,रचना आदि उपस्थित रहे।

About The Author