वायरल हो रहे वीडियो में आप पहली बार कोई ऐसी घटना देखेंगे जो सभी को आश्चर्यचकित कर रही है , आपने कार और बस को धक्का लगाते तो कई बार देखा होगा, लेकिन ट्रेन को धक्का लगाते हुए शायद कभी देखा होगा।
अब बताते हैं आखिर माजरा क्या है? फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. वीडियो में भीड़ को एकजुट होकर मुंबई की एक लोकल ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है।
लेकिन जब आप ऐसा करने के पीछे की उनकी वजह जानेंगे, तो आप मुंबई वासियों की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
यह वीडियो मंबई के वाशी स्टेशन का है, जहां यात्रियों ने ट्रेन के पहिये के नीचे आए एक युवक को बचाने के लिए ट्रेन को ही धक्का लगाना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन चढ़ते समय फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया था ।
जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ मानवता का परिचय देते एकजुट हुई, फिर युवक को बचाने के लिए ट्रेन को एक तरफ से धकेलना लगी। इस अनोखे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पता चला है कि रेलवे ने भी इस घटना की पुष्टि की है. रेलवे क्लोज सर्किट टीवी फुटेज से पता चला है कि युवक दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पटरी को कूदकर पार करने की कोशिश करक रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गय ।
रेलवे ने यात्रियों ने यात्रियों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का इस्तेमाल करें



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ