मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिन पूर्व दौरे के दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा हेलीपैड पर सुरक्षा के मद्देनजर रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय के पूर्व सदस्य दलित नेता मनोज गौतम से भेंट वार्ता कर उनका उत्साह बढ़ाया और पीठ थपथपायी।
मनोज गौतम ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देते हैं। मनोज गौतम ने कहा कि वे 25 वर्षों से पार्टी की सेवा में योगदान कर रहे हैं। राज्य एवं केंद्र की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार करते हैं।
उन्होंने बताया कि हेलीपैड पर अनजाने में घटना घटित हुई । लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लिया और उनसे वार्ता की। कहा कि दलितों को भाजपा में सम्मान मिलता है। अनेक पदों पर दलित समाज के प्रतिनिधि भाजपा पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
मनोज गौतम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने सांसद कार्यकाल में धर्मनगरी के विकास में कई योजनाओं की सौगात दी है। मनोज गौतम ने कहा कि पार्टी के निष्ठावान सिपाही के रूप में काम करते रहेंगे।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित