हरिद्वार: मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार पति की मौत के बाद पत्नी द्वारा उसके खाते से करीब 2लआ रकम निकालना मृतक की पत्नी के लिए मुसीबत का सबब बन गया।
मृतक के पिता ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि बेटे के खाते में ना तो उसकी पत्नी को नॉमिनी बनाया गया था और ना ही पिता को।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहादरपुर सैनी निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसके बेटे रविंद्र कुमार की मृत्यु हो गई थी, उसका खाता बैंक में था और जिसमें उसने अपनी पत्नी को नॉमिनी नहीं बनाया था। इसके बावजूद बहू ने बैंक से 212,000 निकाल लिए और इसकी खबर उन्हें नहीं दी।
इस संबंध में अब कोर्ट ने पीडि़त की तहरीर पर मृतक की पत्नी सीमा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
मृतक ने अपने खाते में ना तो पत्नी और ना ही अपने पिता को नॉमिनी बनाया था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।


More Stories
हरिद्वार के आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र, बहादराबाद में तीन दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
कोटा: छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रूप मनाया गया
हरिद्वार : टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा