नवल टाइम्स न्यूज़: आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी (हरिद्वार) में *नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान* के अंतर्गत “नुक्कड़ नाटक ” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अर्चना गौतम ने किया ।
उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप छात्र छात्राओं को नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं ने समाज में जागृति का भरसक प्रयास करने का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम एंट्री ड्रग सेल समिति के संयोजक प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ सुनीता बिष्ट ,डॉ सुमन पांडेय, डॉ लक्ष्मी मनराल, डॉ लीना रावत तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल , कुलदीप सिंह और सूरज पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
गगन, पवन,प्रवीण, नवनीत,हिमानी, पिंकी, सागर अंशु, वर्षा, पूजा ,आशा, भारती काजल ,मनीषा, सागर, ईशा, आंचल, सोनिया, पूजा, सपना, आंचल पाल ,संगीता,अन्नू , रजनी ,मनीषा,आंचल,अंशु सैनी, पूजा, संदीप आदि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा समाज को जागरूक किया। नाटक का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है।



More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित