नाले के तेज बहाव में एक गाय दो पाइप के बीच फंस गई। जिसे देख एक शिक्षक ने अपने साथियों के साथ पानी की तेज धार में उतर गए और गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://youtu.be/Gqwllv7NEpo
मामला मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र का है जहाँ शिवपुर नाले के टूटे रपटे की पुलिया के बीच एक गाय फंस गई थी। इस दौरान वहां से निकल रहे शिक्षक बाबूलाल कुशवाहा और गगन दहायत ने देखा कि एक गाय पानी के तेज बहाव के बीच खड़ी है और सिर्फ अपना मुंह बाहर निकाले हुए है। जिसके बाद दोनों शिक्षकों ने बड़े पुल से ही गाय को बहाव से भगाने का प्रयास किया, लेकिन गाय हिल भी नहीं पाई।
शिक्षकों ने बाढ़ की स्थिति में नाले के बीच पंहुचे और गाय को निकाला। वह वहां से बहते हुए कम पानी वाली जगह पहुंच गई और बाहर निकल आई। रेस्क्यू करते हुए शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोग शिक्षकों की सरहाना भी कर रहे हैं।



More Stories
हरिद्वार के होटल में एक्सपायरी तिथि के दूध एवं ब्रेड का प्रयोग पाया गया, बिना आवश्यक लेबल वाले 120 किलोग्राम आटे को किया सीज
भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का अवसर, 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी नामित