देवेंद्र सक्सेना,कोटा: राजकीय कन्या महाविद्यालय कैथून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कार्य वाहक प्रभारी डॉ राजमल मालव ने दिनांक 15. 8 .2025 को ध्वजारोहण किया गया।
डॉ राजमल मालव ने उपस्थित छात्राओं को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब अध्ययन के लिए पहले से अधिक अवसर प्राप्त होंगे जिसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ उमा बाड़ोलिया ने छात्राओं से कहा की चुनाव आयोग द्वारा मतदान संबंधी विभिन्न मोबाइल एप्स एवं सोशल मीडिया हैंडल्सउपलब्ध करवाए है जिन्हें सब्सक्राइब, लाइक एंड शेयर कर अपना कर्तव्य निभाएं।
डॉ. राजमल मालव द्वारा मतदाता शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर वंदना शर्मा , डॉ अंजली सक्सेना एवं डॉ राकेश राजोरा ,श्री नीतेश कुमार सहायक कर्मचारी, श्रीमती मनभर बाई उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना शर्मा ने किया ।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद