- तनाव दूर करने के लिए ग्राउंडिंग तकनीक सबसे शक्तिशाली साधन है – डॉ अनीता तंबोली
देवेंद्र सक्सेना,कोटा: मेडिटेशन ट्रेनर अनीता तंबोली ने छात्राओं को ध्यान का महत्व बताते हुए तनाव प्रबंधन की तकनीक बताई उन्होंने बताया कि तनाव मुक्त होने और मन को शांत करने के लिए ग्राउंडिंग तकनीक सबसे शक्तिशाली साधन है। हम पंच तत्व की ऊर्जा से बने है और हम प्रकृति से जुड़ते है तो हम ऊर्जावान हो जाते है शांति महसूस करते है। 
उन्होंने बताया कि जब भी तनाव हो या कुछ देर पढ़ाई से ब्रेक लेकर कुछ देर आप अपने आस पास के गार्डन में जाए या समय न हो तो घर में ही जमीन पर नंगे पैर चले, कोई पौधा छोटे गमले में रखे, टब में पानी में पैर डालकर थोड़ी देर बैठे इससे तुरंत तनाव दूर होगा, थकान दूर होगी और आप ऊर्जा महसूस करेंगे, पढ़ाई में मन लगेगा । उन्होंने ध्यान के माध्यम से प्रकृति से जुड़ने का ध्यान अभ्यास भी कराया ।



More Stories
हरिद्वार: जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, तथा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन