देवेंद्र सक्सेना कोटा: आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में योजना मंच के तत्वावधान में समसामयिक आर्थिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें छात्राओं से वैश्विक आर्थिक परिदृश्य,भारतीय अर्थव्यवस्था एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न समसामयिक आर्थिक प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्राएं उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम योजना मंच प्रभारी श्रीमती मीरा गुप्ता ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम का आरंभ करते हुए विषय प्रवर्तन किया और छात्राओं को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्राएं सही समय पर अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे पूरा करने में जुट जाएं। इसके लिए निरंतर समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं पढती रहें। एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ें।
प्राचार्य महोदय ने सर्वाधिक सही उत्तर देने वाली तीन छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन रोचक तरीके से डॉ. धर्म सिंह मीणा ने किया।
डॉ. सुनीता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संपूर्ण कार्यक्रम में संकाय सदस्य डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. सोमवती शर्मा, डॉ. हिमानी सिंह, डॉ.सपना कोतरा एवं डॉ. उमा बड़ोलिया ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद