उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती भूकंप से कांपी है।उत्तरकाशी जिले में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले।
भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। राहत की बात ये है कि इस भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी से सटे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रहा। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में 5 किमी जमीन के नीचे रहा। फिलहाल नुकसान के किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भी महसूस किए गए।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
देहरादून: गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विरोध, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
कोटा: “पहचान सेवा समिति” द्वारा मुंशी प्रेमचंद जयंती पर हुआ पौधारोपण