उत्तराखंड में एक बार फिर से धरती भूकंप से कांपी है।उत्तरकाशी जिले में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होने पर ग्रामीण घरों से बाहर निकले।
भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। राहत की बात ये है कि इस भूकंप से जिले में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी से सटे हिमाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 30 मिनट 10 सेकंड पर उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रहा। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में 5 किमी जमीन के नीचे रहा। फिलहाल नुकसान के किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले से सटे हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में भी महसूस किए गए।


More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव तथा गणेश जी के उत्सव का हुआ आयोजन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की पैदल राह होगी सुगम, फुटपाथ निर्माण जारी