February 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में दिनांक 14.02.2026 को वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम महाविद्यालय के कॉफ्रेंस हॉल, नवीन भवन में आयोजित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि श्री पीयूष समारिया, जिला कलक्टर, कोटा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय कुमार पंचोली, सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा, परिक्षेत्र कोटा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं वन्दे मातरम् गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों, नवाचार, एन.एस.एस., एन.सी.सी., खेल, शोध कार्य की विशिष्ट उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया, साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं हेतु महाविद्यालय परिसर में कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने में सहयोग की अपेक्षा की, जिससे कि छात्राओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम में सत्र 2023-24 के अकादमिक / शैक्षणिक पुरस्कार एवं डोनर कप का वितरण जिला कलक्टर श्रीमान् पीयूष समारिया एवं सहायक निदेशक डॉ. विजय कुमार पंचोली द्वारा किया गया।

सत्र 2023-24 में विभिन्न भामाशाहों द्वारा प्रदत्त डोनर कप विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं को प्रदान किये गये। स्नातक स्तर पर ए. क्यू. खान मेमोरियल कप छात्रा अल्फिजा पठान, दर्शनशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त लॉयनेस रजनी गुप्ता कप छात्रा भावना सेन, अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त अनीता खन्ना मेमोरियल कप छात्रा भूमिका दाधीच, उर्दू विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त इकबाल फातिमा मेमोरियल कप छात्रा जकिया बानो, अर्थशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त श्रीमती राजेश माथुर मेमोरियल कप छात्रा चंचल संगत, संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त स्वाति बिन्दु कारिया मेमोरियल कप छात्रा 1 राधेरानी, 2-नेहा कुमारी एवं 3 वैदिका गौतम तथा स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त श्रीमती राजेश माथुर मेमोरियल कप छात्रा शोभिनी सेन शर्मा, संगीत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त एम.एम.शास्त्री मेमोरियल कप छात्रा निशिता कोसी, राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त श्रीमती गिरिजा गुप्ता मेमोरियल कप छात्रा सिम्पल शर्मा, हिन्दी साहित्य विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त नवीन चन्द्र कुलश्रेष्ठ मेमोरियल कप छात्रा देवेश कुमारी को प्रदान किया गया।

सत्र 2023-24 में महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर (पूर्वार्द्ध एवं उत्तरार्द्ध) स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा सत्र 2024-25 में महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ रही एन.सी.सी. (आर्मी विंग) कैडेट्स जानवी चौधरी एवं आकांक्षा श्रीवास्तव एवं एन.सी.सी. (एयर विंग) कैडेट्स नन्दिनी नागर, सर्वश्रेष्ठ खिलाडी-लक्ष्मी नागर, सर्वश्रेष्ठ रेंजर- कविता जांगिड, सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका राष्ट्रीय सेवा योजना अंजलि जावा एवं सर्वश्रेष्ठ सखी, तम्बाकू निषेध समिति तन्वी शर्मा को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पीयूष सामरिया, जिला कलक्टर, कोटा ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं है, बल्कि इसके लिए अपने आस पास के परिवेश के प्रति जागरूक होना जरूरी है, साथ ही विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास भी होना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के समय स्वयं के लिए समय निकालकर योग, ध्यान, खेल, तैराकी आदि अपनी रूचि के अनुसार अपनाएं।

इसके पश्चात् महाविद्यालय की विभिन्न समितियों द्वारा सत्र 2024-25 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को सहायक निदेशक महोदय डॉ. विजय कुमार पंचोली द्वारा पुरस्कृत किया गया।

दिनांक 12.02.2026 एवं 13.02.2026 को सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेरणा शर्मा एवं वार्षिक पुरस्कार समिति प्रभारी डॉ. सुनीता शर्मा ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. प्रेरणा शर्मा, डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. अनीता तम्बोली, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्रीमती सपना कोतरा, डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. टी. एन. दुबे, डॉ. सुबोध कुमार, सुश्री अर्चना सहारे, डॉ. राजमल मालव, डॉ. धर्मसिंह मीणा, डॉ. बीनू कुमावत, डॉ. बबीता सिंघल, डॉ. दीपा स्वामी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. कविता मकवाना, डॉ. कविता मीणा, डॉ. जितेश जोशी, डॉ. यशोदा मेहरा एवं समस्त संकाय सदस्य, मंत्रालयिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author