नवल टाइम्स न्यूज़: शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुमन के दिशा-निर्देशन मे अमृत कलश यात्रा एवं पंच प्रण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ० सिंह ने कहा कि हम सभी को देश के उत्थान, एकता और समृद्धि के लिए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करके देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, समान और प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुमन ने सभी से अपील की विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।
राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति के सदस्य डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा प्राध्यापको, कर्मचारीयों एवं छात्र-छात्राओं को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलाई गई।
कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर मे अमृत कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान