राजकीय महाविद्यालय कमान्द टिहरी गढ़वाल में आज दिनांक 14 अगस्त 2025 को हर घर तिरंगा महोत्सव के उपलक्ष में एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में छात्रों को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया।
महाविध्यालय की एंटी-ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्ति विषय पर आयोजित रैली में वक्ताओं ने छात्रों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने छात्रों से सतर्क रहने और अपने मित्रों व परिवेश में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रोफेसर गौरी सेवक ने शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और छात्रों को नशामुक्त समाज की शपथ दिलाई।
शपथ के उपरान्त छात्रों से आजादी की वर्ष्गांठ के अवसर एक वृक्ष लगाने की अपील महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा की गी और इस अवसर पर महाविद्यालय केम्पस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉ. राकेश राकेश मोहन नौटियाल, मुख्य शास्ता डॉ. शैफाली शुक्ल, डॉ. बीना जोशी, श्री केदारनाथ भट्ट, श्री सतेन्द्र , कुलदीप , दिनेश और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना