April 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन

कोटद्वार: बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती के उपलक्ष में डॉ पीतांबर दत्त बटवाल राज0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में आज प्रातः एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 डी0 एस0 नेगी जी ने बाबा साहब के चित्र का माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों , कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बाबा साहब को पुष्पांजलि दी गई । इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शुभम सुयाल ने कहा कि आज बाबा साहब के विचारों की प्रासंगिकता इस बात से भी देखी जा सकती है कि हर काम डिजिटल हो रहा है और देश के आर्थिक विकास में औद्योगीकरण को प्रमुखता दी जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित पॉलिटिकल साइंस के प्राध्यापक डॉक्टर संत कुमार ने बाबा साहब के सामाजिक और सामाजिक विचारों की चर्चा करते हुए कहा की लोकतंत्र में महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले बाबा साहब पहले से ही चाहते थे की देश की सबसे बड़ी पंचायत में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 50% से अधिक हो। कार्यक्रम में चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विनोद सिंह ने बाबा साहब के शोध कार्य को देश मैं ही नहीं अभी तो विदेशों में भी आर्थिक एवं औद्योगिक विकास का मुख्य स्रोत बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रोफेसर बी0 सी0 शाह ने अपने उद्बोधन में कहा की देश के सामाजिक और आर्थिक उन्नयन और लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहब के विचारों को आज पूरी दुनिया में प्रासंगिक माना जा रहा है।

बाबा साहब का समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व सम्बन्धी विचार आज प्रत्येक भारतीय के लिए मुक्ति का मार्ग है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी जी ने सारे महाविद्यालय के प्राध्यापकों कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं का आवाहन करते हुए कहा की बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक विचारों को हम छात्र-छात्राओं के जीवन में उतारने का गुरु उत्तर कार्य करें। और बाबा साहब के संघर्ष को उनका विचार मानकर भारत वर्ष की प्रगति में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर देश में मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का संकल्प लिया ।

महाविद्यालय में बाबा साहब की जयंती कार्यक्रम में अनेक प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ0 बिशन लाल जी ने सभी का धन्यवाद किया।

About The Author