बलुवाकोट: राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की जयंती मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर बाबा साहेब की चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा की गई बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता निरंतर बनी हुई है उनके दर्शन एवं विचारों पर विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर आज महाविद्यालय के आसपास श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया क्योंकि बाबा साहब सदैव कठिन परिश्रम शिक्षा एवं स्वच्छता की पक्षधर रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉक्टर सुभाष वर्मा प्राचार्य डॉ अतुल चंद, डॉक्टर नवीन कुमार, डॉक्टर भगवत जोशी श्री कविंद्र जोशी, श्री विकास , तथा श्री मनोज कुमार आदि ने सक्रियता से प्रतिभाग किया समापन सत्र में मिष्ठान वितरण किया गया।


More Stories
हरिद्वार: विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर मेयर और पार्षदों ने मनाया जीत का जश्न
पीजी कॉलेज कोटद्वार में उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान