राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में दिनांक 4 नवंबर 2025 को विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी तथा महिला प्रकोष्ठ राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गयाा।
जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर श्री चंडी प्रसाद खंडूरी के द्वारा महिला सुरक्षा व लोक अदालत के विषय में छात्राओं को जागरूक कराया गया, उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न धाराओं के विषय में बताया तथा कार्यक्रम का संयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. निशि दुबे के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्य डॉ. भूपेश पंत जी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अध्ययन के साथ-साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ बृजेश चौहान, डॉ विनीत कुमार, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ मंजू पांडे, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ प्रभदीप सिंह, डॉ राजेश राणा व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद