राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी की रोवर रेंजर इकाई के द्वारा 15वें प्रादेशिक रोवर रेंजर्स के पांच दिवसीय समागम 2025 में पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में प्रतिभाग कर नाटक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
रोवर रेंजर्स इकाई की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी ने खुशी जाहिर की , और रोवर लीडर श्री यशवंत सिंह पंवार व रेंजर्स लीडर सुश्री अराधना राठौर के निर्देशन में गई टीम का वापस लौटने पर महाविद्यालय में सम्मानित कर सभी छात्र छात्राओं को भविष्य में और अधिक मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
रोवर इकाई में आदित्य, अरुण,साहिल, विकास, मंजीत पाल, लखविंदर तथा रेंजर्स टीम में किरन, आईशा, सविता, समीक्षा, ईशा, स्नेह सिंह ने प्रतिभाग किया था। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण ने इन छात्र छात्राओं को बधाई दी।



More Stories
भेल वर्कर्स यूनियन (HMS) का 35वाँ स्थापना दिवस संपन्न, केंद्रीय श्रमिक नेता हरभजन सिंह सिद्धू ने भरी हुंकार
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर, हरिद्वार में दो विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृति
सत्ता बचाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग, SIR के बहाने वोट छीन रही BJP’—कांग्रेस विधायक आफताब अहमद