April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति के द्वारा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित

उत्तरकाशी 16 अप्रैल 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति के तत्वावधान में स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीम वर्क, आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को ऑन द स्पॉट विषय प्रदान किए गए, जिन पर उन्होंने तत्क्षण कहानी का निर्माण कर प्रस्तुतिकरण किया।

निर्णायक मंडल में हिन्दी विभाग के डॉ. यशवंत सिंह एवं अंग्रेजी विभाग के डॉ. आलोक बिजल्वाण शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में सॉफ्ट स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि संप्रेषण कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच जैसे गुण सफलता की कुंजी हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं संप्रेषण कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ प्राध्यापक एवं मुख्य शास्ता डॉ. किशोर सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहानी कहने की कला न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्तित्व को निखारने का सशक्त साधन भी है।

सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट समिति की प्रभारी, कार्यक्रम संयोजक एवं मंच संचालक डॉ० सुगन्धा वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. मंजू पांडे एवं श्री मदन सिंह का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed