चिन्यालीसौड़ : आजादी दिनांक 23 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2026-27 प्रक्रिया के अंतर्गत महाविद्यालय छात्र संघ हेतु अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यू.आर.) के सहित कुल 20 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रपत्र प्राप्त किए।
छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डॉ विनीत कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी ने छात्र-छात्राओं से चुनाव प्रक्रिया में अनुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं महाविद्यालय की गरिमा का पालन करते हुए सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।



More Stories
हरिद्वार: महिला अधिवक्ता का जूनियर बताकर कोर्ट स्टाफ से ली फाइल, मूल दस्तावेज गायब मिलने पर मचा हड़कंप
शस्त्र पूजन एवं विजयादशमी उत्सव के माध्यम से स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति,अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित