चिन्यालीसौड़- राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में कल दिनांक 4.9.2025 कोराष्ट्रीय सेवा योजना, रेड क्रॉस व रोबर- रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सभी स्वयंसेवकों व महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी के द्वारा छात्रों को स्वच्छता व श्रमदान का महत्व बताया गया, भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ किशोर सिंह चौहान ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते हुए छात्रों से आह्वान किया कि हमें अपने आस- पास को वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए|
इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ. यशवंत सिंह पंवार, डॉ.भूपेश चंद्र पंत, डॉ. निशी दुबे ,डॉ नेहा बिष्ट, डॉ. आलोक बिजल्वाण, डॉ आराधना राठौर, मंजू पांडे, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ. रजनी लस्याल, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ मनोज बिष्ट, श्री अमीर चौहान, श्री सुनील रमोला, सुनील गैरोला, श्रीमती विजयलक्ष्मी, श्रीमती हिमानी, संजय कुमार व अन्य सभी प्राध्यापक व कर्मचारी सम्मिलित रहे|


More Stories
हरिद्वार: कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज, निर्माणाधीन पुलों की प्रगति और गुणवत्ता का अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ कार्यालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व