श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग मानव जीवन को एक बेहतर जीवन दृष्टि के साथ जीने का रास्ता प्रदान करता है।
महाविद्यालय में नियुक्त योग प्रशिक्षक श्री सुमित थपलियाल जी के द्वारा योग के विभिन्न आयामों से महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ को परिचित कराया एवं योग के आंतरिक और कायिक प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण कराया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर विपिन कुमार शर्मा ने योग को भारतीय जीवन पद्धति का एक महत्वपूर्ण अंग बताया।
योग कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर महेंद्र सिंह पंवार, प्रोफ़ेसर सविता वर्मा,डॉक्टर .जनेश कुमार, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉक्टर. आबिदा,डॉक्टर मनीष कुकरेती, डॉक्टर.सुनील कुमार, योग प्रशिक्षित श्री. सुमित थपलियाल, ऋतिक त्यागी आदि महाविद्यालय आदि महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार में राज्य के पहला राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हुआ शिलान्यास
बहादराबाद में सेवा पखवाड़ा शिविर आयोजित, क्षेत्रवासियों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी
गजा की बेटी अदिति चौहान का प्रतिष्ठित अमेरिकन कंपनी मे 48 लाख के पैकेज पर चयन