तालेड़ा, बूंदी- राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर्गत राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रेंजरों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित रेंजरों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, बूंदी की मुख्य संगठन आयुक्त (सीओ) मधु कुमारी, महाविद्यालय की रेंजर लीडर डॉ. नेहा प्रधान तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजकिशोर शर्मा द्वारा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रेंजरों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर सीओ मधु कुमारी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करता है। उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रेंजरों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजकिशोर शर्मा ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
वहीं रेंजर लीडर डॉ. नेहा प्रधान ने कहा कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और सेवा भाव के बल पर छात्राओं ने यह प्रतिष्ठित उपलब्धि प्राप्त की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रेंजरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह अवसर उत्साह, गर्व और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा।


More Stories
हरिद्वार: छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन: 13.83 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
एकम्स ने 12 वीं पास छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की कमाई पढ़ाई योजना
माननीय राष्ट्रपति द्वारा कोटा के दो चित्रकार सम्मानित हुए