September 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा की सहायक व्याख्याता डॉ नेहा प्रधान, स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित

कोटा: राजकीय महाविद्यालय तालेड़ा की इतिहास विषय की सहायक व्याख्याता डॉ नेहा प्रधान को हाड़ौती क्षेत्र में शिक्षा, शोध, समाज सेवा और योग-आयुर्वेद के साथ सनातन संस्कृति के संवर्धन हेतु आज विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्मृति सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी फतेहाबाद आगरा द्वारा दिया गया।

ज्ञातव्य है कि यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया गया है और सिर्फ नौ महानुभावों को ही इसके लिए चयनित किया गया है।

यह सम्मान प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है जिसमें आवेदकों के द्वारा दिए गए सभी कार्यां की जांच करके सिर्फ नौ आवेदकों का ही चयन किया जाता है।

About The Author