June 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में सात प्राध्यापकों सहित प्रयोगशाला सहायक का हुआ स्थानांतरण, भावभीनी विदाई का हुआ आयोजन

थत्यूड़: राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में सात प्राध्यापकों एवं एक प्रयोगशाला सहायक के स्थानांतरण पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्थानांतरित हुए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारी को महाविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानांतरित होने वाले प्राध्यापकों में डॉ. विजेंद्र लिंगवाल का रायपुर, डॉ. कंचन सिंह का डोईवाला, डॉ. संदीप कश्यप का मंगलौर, डॉ. राजेश सिंह का चुड़ियाला, डॉ. संगीता कैन्तुरा का डाकपत्थर, डॉ. संगीता सिदोला का डोईवाला तथा डॉ. नीलम का हल्द्वानी महाविद्यालय में स्थानांतरण हुआ है। वहीं प्रयोगशाला सहायक श्री युद्धवीर सिंह का स्थानांतरण नरेंद्रनगर महाविद्यालय में हुआ।

विदाई समारोह में स्थानांतरित हुए सभी सदस्यों ने महाविद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और अपने कार्यकाल की स्मृतियों को याद किया। महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी सफलता की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने स्थानांतरित सदस्यों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

About The Author