आज दिनांक 25 जुलाई, 2024 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन जी की शहादत दिवस को सुमन दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार के द्वारा श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, तथा श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवी छात्र छात्राओं द्वारा पौधा रोपण के साथ हुआ।
प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार ने छात्र छात्राओं को श्रीदेव सुमन जी के जीवन से अवगत कराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा गया।
कार्यक्रम में वनविभाग देवप्रयाग के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत, महाविद्यालय कर्मचारी, सूरज,रवि ,एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र छात्राएं नवीन कुमार, गौरव ,प्रियभरत, अरविंद प्रियांशु,अमिता,रिया,पल्लवी भट्ट आदि उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा- “भारत में राजनीतिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की वर्तमान स्थिति” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
कोटद्वार: ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लौटे 18 छात्रों को किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता की एनएसएस इकाई द्वारा नशामुक्ति जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन