- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ
हरिद्वार, 25 जुलाई: वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम स्थित अग्रसेन घाट पर कांग्रेस की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया।
इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने आरोप लगाया कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक बाबा केदारनाथ धाम को लेकर भ्रम फैला रही है। जबकि राज्य कैबिनेट में उत्तराखंड के चारों धाम के नाम पर अन्यंत्र कहीं भी मंदिर या ट्रस्ट आदि बनाए जाने के खिलाफ कड़ा कानून लाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए इसे लेकर लोगों के बीच भ्रम और झूठ फैला रही है।
लेकिन जनता सब समझती है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। विशाल गर्ग ने कहा कि कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर राजनीतिक कर रही है। बाबा केदारनाथ कांग्रेस को सद्बुद्धि दे।
प्रदीप मेहता, दीपक टंडन, शिवम बंधु गुप्ता ने कहा कि मुद्दा विहीन हो चुकी कांग्रेस बाबा केदारनाथ धाम के प्रति भ्रम और झूठ फैलाकर लोगों की भावनाओं को आहत करने का काम कर रही है।
इस अवसर पर आदित्य बंसल, रामबाबू बंसल, विक्रम सिंह नाचीज, अनिल कुमार, परमेंद्र, उज्जवल ठाकुर, प्रदीप मेहता, दीपक टंडन, शिवम बंधु आदि ने यज्ञ में हिस्सा लिया।



More Stories
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर जागरूकता व्याख्यान एवं सखी किट वितरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कार्यक्रम और नशा मुक्ति रैली का आयोजन