आज दिनांक 26.11.2025 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग , टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य डॉ नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक डॉ ओमप्रकाश द्वारा चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डॉ ओमप्रकाश द्वारा सभी शिविरार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए संविधान दिवस की पृष्ठभूमि , संविधान के स्वरूप एवं महत्व से अवगत कराया गया ।
इसके पश्चात एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय क्रीड़ा मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने ‘प्लास्टिक मुक्त भारत ‘ के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देते हुए प्लास्टिक की बोतलों, रेपर , पॉलीथिन इत्यादि को एकत्र कर उनका उचित निस्तारण किया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग