शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदा नगर घाट चमोली में दिनांक 22 11.2025 को युवा सांसद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा नीति, सामाजिक सुधार, एवं मानव संसाधन संवर्धन, बेरोजगारी का समाधान जैसे मुद्दे इस युवा सांसद में विशेष चर्चा का केंद्र रहे।
युवा संसद में लोकसभा के नए सत्र की शुरुआत, सरकार और विपक्ष के पक्ष, प्रश्नकाल दर्शाया गया ।
बीए तृतीय वर्ष से उतरा ने प्रधानमंत्री निशा और हिमांशु ने सचिव तथा दीक्षा ने दरबान की, भूमिका निभाई।
बी ए तृतीय सेमेस्टर से, भावना, दीक्षा, संगीता, ने विपक्ष की भूमिका निभाई,रोहित कार्यकारणी सदस्य रहे, और मनीषा ने रक्षा मंत्री की भूमिका निभाई।
प्रथम सेमेस्टर से करीना, दिया, भावना ने क्रमश गृह, श्रम एवं रोजगार और शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई, वहीं दिव्यांजलि, ने सचिव की भूमिका का अदा की।
इस कार्यक्रम के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर वी एस शर्मा, संयोजक डॉ दीपक, सह संयोजक प्रतिभा रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दीपा एवं सुश्री नीलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न
हरिद्वार: प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने दी योजनाओं की जानकरी
कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी ने किया “रियल हेरोज़” से अवॉर्ड से सम्मानित