नरेन्द्रनगर, धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) में 26-28 फरवरी 2026 को “विकसित भारत@2047: समावेशी एवं सतत विकास की बहुआयामी दृष्टि” विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार संगोष्ठी की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, नीति-निर्माता तथा विषय-विशेषज्ञ इसमें सहभागिता करेंगे।
संगोष्ठी का उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों के संदर्भ में भारत के समावेशी और सतत विकास पर ठोस अकादमिक विमर्श को बढ़ावा देना, शोध एवं नीति-निर्माण के बीच संवाद स्थापित करना तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।
आयोजन में विभिन्न तकनीकी सत्र, शोध-पत्र प्रस्तुतियाँ, विशेषज्ञ व्याख्यान और संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनसे प्रतिभागियों को नवीन दृष्टिकोण और व्यावहारिक सुझाव प्राप्त होंगे।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार अकादमिक जगत, प्रशासन और समाज के विभिन्न हितधारकों के बीच सार्थक विचार-विमर्श का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इससे विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की दिशा में नीतिगत एवं व्यवहारिक सुझाव सामने आएँगे, जिनका लाभ विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों तथा नीति-निर्माताओं को मिलेगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रतिभागियों के पंजीकरण, आवास, तकनीकी व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह संगोष्ठी क्षेत्रीय ही नहीं, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर भी अकादमिक सहयोग और ज्ञान-विनिमय को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के शिविर के पांचवे दिन “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन