April 5, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्र नगर में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना हेतु छात्र-छात्राओं को किया प्रेरित

नरेन्द्र नगर (टिहरी गढ़वाल), धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेन्द्र नगर के कैरियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास सेल द्वारा महाविद्यालय के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) में पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया है।

यह योजना कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए उनके कौशल का विकास करना है।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवा इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 6 से 9 माह की अवधि के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिसमें उन्हें प्रति माह 9,000 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा।

कैरियर काउंसलिंग एवं कौशल विकास सेल के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं, ताकि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठा सकें।

महाविद्यालय ने सभी प्राध्यापकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने संकायों / विभागीय कक्षाओं के अंतिम वर्ष के एवं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ईमेल / व्हाट्सऐप के माध्यम से भी सूचित करते हुए इस योजना में अनिवार्य रूप से पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें ।

About The Author