राजकीय महाविद्यालय, नैनबाग में दिनांक 26 नवंबर 2025 को शिक्षक अभिभावक संघ एवं पुरातन छात्र संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम के संचालक डॉक्टर दिनेश चंद्र के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष पद के लिए श्री नरेंद्र तोमर जी, उपाध्यक्ष पद के लिए श्री जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री महावीर सिंह तोमर एवं सदस्य के रूप में श्रीमती रीना को सर्वसम्मति से चुना गया। महाविद्यालय से शिक्षक सचिव पद पर डॉक्टर दुर्गेश कुमारी को मनोनीत किया गया। शिक्षक अभिभावक संघ के निर्वाचित सभी सदस्यों को प्राचार्य महोदय के द्वारा माल्यार्पण कर बधाई दी गई।
पुरातन छात्र संघ गठन के लिए अध्यक्ष पद पर श्री अर्जुन कैंतुरा, उपाध्यक्ष पद पर श्री पुनीत एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री अपिन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। सचिव पद के लिए महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार को मनोनीत किया गया। पुरातन छात्र संघ के निर्वाचित सभी सदस्यों को प्राचार्य महोदय द्वारा माल्यार्पण कर बधाई दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मंजू कोगियाल, संदीप कुमार, राजमोहन पुस्तकालय अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी डिमरी, श्रीमती रीना, कार्यालय से श्री रोशन, अनिल नेगी, भुवन चंद्र डिमरी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल