राजकीय महाविद्यालय पाबौ में दिनांक 28 अप्रैल 2025 को “समाजशास्त्र विभागीय परिषद” द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शीर्षक थे वर्तमान समाज में पुरुषार्थ का महत्व, सामाजिक जीवन में सामाजिक नियंत्रण का महत्व एवं सामाजिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी।
इन प्रतियोगिताओं में बी.ए.द्वितीय सेमेस्टर ,चतुर्थ सेमेस्टर तथा षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया |कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग की डॉ.तनुजा रावत ने किया| इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ.सुनीता चौहान, डॉ.सरिता एवं डॉ.धनेंद्र कुमार रहे।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को पुरुषार्थ की प्रासंगिकता एवं महिला सशक्तिकरण पर बात रखी।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है इसलिए छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।
प्रतियोगिता में बी.ए.प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रितिका प्रथम,षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा करीना द्वितीय स्थान ,प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सृष्टि तृतीय स्थान स्थान पर रही एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र मोहित ने सांत्वना प्रश्न पुरस्कार प्राप्त किया।


More Stories
शहीद जगदीश वत्स: एक संक्षिप्त लेख, आज 25 जुलाई को है इनका जन्मदिवस
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष- ‘उपलब्धियाँ एवं चुनौतियाँ’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में फ्रेंच भाषा संचार कौशल कार्यक्रम