20 सितंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य प्रो. सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में ‘नेहरु युवा केन्द्र पौड़ी, गढ़वाल’ के प्रतिनिधि द्वारा स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के मध्य उनके ज्ञान संवर्धन के लिए ‘विकसित भारत’ विषय पर एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आगामी प्रतियोगिता परीक्षाओं में यह प्रतियोगिता मार्गदर्शक के रूप में सहायक होगी । कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया और कहां कि आधुनिक समय में टेक्नोलॉजी की जानकारी होना अति आवश्यक है। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से महाविद्यालय के स्मार्ट कक्षा में संपन्न कराई गई।
जिसमें पंकज, नवीन, धीरज, खुशी, सिमरन, गुंजन,सोनम, सृष्टि, श्वेता,अंजलि, नीरज, नवतेज, कोमल, संजना ,अनुजा, मोहित, शीतल, कशिश आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में चमकीं आँचल: हाई जंप में तीसरा स्थान पाकर कॉलेज का नाम किया रोशन
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक