पोखड़ा 21.08.2026 : राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा (पौडी गढ़वाल) में कैरियर काउंसिलिंग के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर में आज छात्र-छात्राओं के मानसिक स्थिति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रो० विद्या राय जी ने किया तथा मुख्य वक्ता डॉ० प्रीति अग्रवाल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सक ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्थिति को बेहतर बनाये रखने के लिए योग एवं मेडिटेशन तथा किसी भी समस्य पर घर-परिवार एवं शिक्षकों से वार्तालाप सम्बन्धी विषय पर अपना बहुमूल्य वक्तव्य दिया।
साथ ही प्राचार्य द्वारा भी मानसिक स्वाथ्य पर कुछ सुझाव दिये अन्त में कैरियर काउंसिलिंग के नोडल डॉ० देवानन्द दुर्ग द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक डॉ० राज ममता, डॉ० ऋषि कान्त प्रजापति, आशा आर्य, डॉ० श्रेयांश त्रिपाठी, डॉ० राजेन्द्र सिंह बिष्ट, एवं अन्य कर्मचारियों में श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, किशन सिंह, हेमलता देवी, कुसुम देवी श्री राहुल कुमार एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
हरिद्वार: सृजन से स्वावलंबन की ओर-धनौरी पी.जी. कॉलेज में राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन