आज दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के इतिहास विभाग द्वारा आदरणीय प्राचार्य प्रो० सुभाष चंद वर्मा के दिशा–निर्देशन तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार की अध्यक्षता में इतिहास विभागीय परिषद के गठन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
यह चयन प्रक्रिया विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार के नेतृत्व में पूर्णतः पारदर्शी, लोकतांत्रिक एवं सहभागितापूर्ण पद्धति से आयोजित की गई। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व–कौशल का विकास करना तथा शैक्षणिक एवं सह–शैक्षणिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
चयन उपरांत निम्नलिखित विद्यार्थी *विभागीय परिषद–प्रतिनिधि* के रूप में नामित किए गए—
1. प्रेरणा दुग्ताल (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) – अध्यक्ष
प्रस्तावक : लोकेश सामंत
अनुमोदक : संध्या बोनाल
2. दीया धामी (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) – उपाध्यक्ष
प्रस्तावक : पूजा धामी
अनुमोदक : टिंकल वर्मा
3. लोकेश सामंत (बी.ए. पंचम सेमेस्टर) – कोषाध्यक्ष
प्रस्तावक : देवेंद्र (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
अनुमोदक : रिया (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
4. तनुजा ठगुन्ना (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – इतिहास विभाग प्रतिनिधि
प्रस्तावक : दीपशिखा (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)
अनुमोदक : नीतू बिष्ट (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
5. मनीषा गोस्वामी (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी
प्रस्तावक : प्रिया बिष्ट (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)
अनुमोदक : भावना गुरुंग (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
चयनित प्रतिनिधियों को आगामी सत्र में विभाग की शैक्षणिक, सह–शैक्षणिक तथा जनसंपर्क गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु विभिन्न उत्तरदायित्व सौंपे गए।
विभाग को विश्वास है कि नवनियुक्त प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निभान निष्ठा, अनुशासन एवं उत्साहपूर्वक करेंगे तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर डॉ. अतुल चंद, डॉ. पूर्णिमा विश्वकर्मा, डॉ. भगवत जोशी, डॉ. पिंकी, डॉ. पवन सिंह, डॉ. सुनीता जोशी, डॉ. चंद्रकांत तिवारी, डॉ. के. एस. राणा, डॉ. संदीप रावत, कु० संतोषी, तथा शिक्षणेत्तर वर्ग से वीरेंद्र जंगपांगी, कवींद्र जोशी, श्रीमती अनीता, श्रीमती आशा, श्रीमती देवकी, मनोज, विकास सहित इतिहास विभाग के छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।


More Stories
“बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का सफल आयोजन
भजनलाल शर्मा सरकार राजस्थान के लिए गौरवशाली नवयुग साबित हो रही है–अरविन्द सिसोदिया
प्राइवेट विश्वविद्यालयों का ऑडिट बदलेगा हायर एजुकेशन का चेहरा- डॉ. सुशील उपाध्याय