मजरा महादेव: पौड़ी गढ़वाल के राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश देने वाला लोक उत्सव है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. इंद्रपाल सिंह रावत, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. आशीष घिल्डियाल तथा डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारियों मनोज रावत, उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, एवं गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।


More Stories
आधुनिक पाणिनि आचार्य किशोरीदास वाजपेयी ने दिया हिंदी को वैज्ञानिक आधार-धर्मेेंद्र चौधरी
शिव श्रृंगार में ही रचा बसा है भगवान शिव का वास्तविक स्वरूप- जितेन्द्र रघुवंशी
राजकीय महाविद्यालय सतपुली में ‘व्यास पूजन समारोह-2026’ संपन्न