October 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय, मींग-नारायणबगड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

मींग-नारायणबगड़। मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय, मींग-नारायणबगड़ में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में श्री गणेश शाह, अध्यक्ष नगरपालिका कर्णप्रयाग, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री कर्ण सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीमती ममता राणा, सभासद नगरपालिका कर्णप्रयाग तथा श्री राकेश बर्मोला, सामाजिक कार्यकर्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक मूल्यों का विकास करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने महाविद्यालय द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना की तथा भविष्य में भी शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करने की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author