March 25, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई० क्यू० ए० सी० के अंतर्गत करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अर्चना गौतम एवं मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय में आए भारतीय स्टेट बैंक, लालढांग के मुख्य प्रबंधक के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्नातक करने के पश्चात भविष्य में रोजगार प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करने पर जोर दिया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नीरज कुमार के द्वारा छात्र छात्राओं को कक्षा बारह उत्तीर्ण करने के पश्चात विभिन्न रोज़गार परक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि आप छात्र-छात्राएँ कक्षा बारह उत्तीर्ण करने के पश्चात भविष्य में बैंक संबंधित रोज़गार के लिए किस प्रकार तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा की भारतीय स्टेट बैंक निर्धन छात्र छात्राओं को शिक्षा ऋण (एजुकेशन लोन) भी प्रदान करता है। ऋण के माध्यम से कोई भी छात्र किसी भी प्रकार का कोर्स एवं डिग्री प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ० कुलदीप चौधरी ने कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात विभिन्न कोर्स करने के संबंध में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्नातक के उपरांत भी एन० टी० टी०, डी०एड०, बी० एल-एड०, बी०एड० इंटीग्रेटेड आदि कोर्स कर सकते हैं।

महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ अरविंद वर्मा ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने सभी का हृदय तल से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह कार्यक्रम के संयोजक डॉ कुलदीप चौधरी के दिशा निर्देशन में कराया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ सुनील कुमार, डॉ देशराज सिंह, डॉ सुनीता बिष्ट एवं कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज एवं छात्र छात्राओं में छात्र छात्राओं में शोभांगिनी, संजना,चंल, कंचन, विनीता, शीतल, सोनम, लवकुश, सोनिया, मोहिनी, अनुराधा, सचिन, नंद,राहुल, प्रवीण,कशिश,विधिता आदि उपस्थित रहे।

About The Author