हरिद्वार: आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी (हरिद्वार) में *राष्ट्रीय मतदाता दिवस* मनाया गया।
आज के कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ कुलदीप चौधरी ने महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं, प्राध्यापक एवं कर्मचारियों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलायी।
राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ कुलदीप चौधरी ने लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता के बारे में छात्र छात्राओं को समझाया। आज के कार्यक्रम वोट जैसा कुछ नहीं,वोट जरुर डालेंगे हम विषय पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को जागरुक करते हुए कहा भारत को विकसित और समृद्ध देश बनाने के लिए हर नागरिक को वोट जरुर डालना चाहिए।
मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है , शिक्षित युवा ही देश की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता हैं इसलिए आवश्यक है कि लोकतंत्र में अधिक से अधिक लोग मतदान करें एवं अच्छी सरकार को चुने।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ सुनील कुमार, डॉ अरविंद वर्मा,डॉ सुनीता बिष्ट,डॉ सुमन पांडे और कर्मचारियों में शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, कुलदीप, सूरज, आदि मौजूद थे व छात्र छात्राओं में सलोनी, गुलफाम, रेनू आदि उपस्थित थे।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित