पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास, पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन की गरिमामय उपस्थिति में नवप्रवेशित छात्र छात्राओं के स्वागत में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
महाविद्यालय की आईक्यूएसी सेल के तत्वावधान एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति, करियर काउंसलिंग, देवभूमि उद्यमिता, नमामि गंगे, रेडक्राॅस सोसाइटी तथा मतदाता जागरूकता ( स्वीप) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 72 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमार गौरव जैन ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ शिक्षा ग्रहण करके ही हम अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश रावत ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया के नियमों तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में बीबीए, बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस, फूड टेक्नोलॉजी एवं नॉन-कन्वेंशनल एनर्जी तथा नियमित पाठ्यक्रमों में बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स एवं मैथ्स प्रमुख हैं।
महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. कामिका चौधरी ने कंप्यूटर साइंस की जानकारी देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ज्ञान, कौशल, नवाचार, रोजगारपरकता एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित होना चाहिए।
डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने कहा कि महाविद्यालय में संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना में सभी छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें, ताकि वे ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ बन सकें। उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी, एनसीसी तथा ब्लड डोनेशन कैंप के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सतवीर ने बीसीए विभाग की जानकारी देते हुए आईक्यूएसी सेल की गतिविधियों को छात्र-छात्राओं के मध्य साझा किया। डॉ. उर्वशी ने छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने का आहवान करते हुए आपदा प्रबंधन एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
डॉ. खिलाप सिंह ने नमामि गंगे एवं एंटी-ड्रग अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
डॉ. आलोक कंडारी ने भौतिक विज्ञान विषय की जानकारी देते हुए समर्थ पोर्टल सहित महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में भी विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
डॉ. प्रकाश फोंदणी ने बॉटनी विभाग का परिचय देते हुए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रवृत्ति, निर्वाचन एवं स्वीप कार्यक्रम, वार्षिक पत्रिका तथा मीडिया की भूमिका के संबंध में भी विस्तार से बताया।
डॉ. कल्पना रावत ने पठन-पाठन के अतिरिक्त करियर काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यबाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के अंत में करियर काउंसलिंग के तहत छात्र-छात्राओं के मध्य स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।


More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
कोटा- हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित