राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग,जनपद नैनीताल के सभागार में आज दिनांक-13 अगस्त 2026 को “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” (ए.बी.एस.एस.)-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के द्वितीय दिन महाविद्यालय में “स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत एवं शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक प्रो.(डॉ.) कमरुद्दीन के उद्बोधन एवं अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।
अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदय ने छात्र/छात्राओं अधिकाधिक संख्या में प्रतिभागिता करने एवं अपने कौशल को इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से निखारने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.आलोक पांडेय ने अपने प्रतियोगी परिणाम की घोषणा करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी समय में भी महाविद्यालय एवं अन्य स्तरों पर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे भारतीय युवाओं को अभिव्यक्ति का प्रभावी एवं सशक्त आधार मिल सके।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ.प्रवेश के त्रिपाठी ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम का मूल्यांकन करने हेतु मंच आवश्यक एवं आधारभूत मानकों एवं अधिकतम अंकों का निर्धारण कर पारदर्शी एवं निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए परिणामों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ.संत कुमार ने बताया कि आगामी 18 आगस्त तक होने वाली इस साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला में आयोजित होने वाले नए-नए कार्यक्रमों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराते हुए अलग-अलग शीर्षकों पर आधारित अपने स्वरचित काव्यपाठ के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ. आलोक पाण्डे, डॉ.संत कुमार,डॉ. सुमन पांडेय,एवं तनुजा के द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। मंच का संचालन करते हुए महाविद्यालय के जन सूचना अधिकारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया जहां कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन संवाद प्रतियोगिता, द्वितीय दिन स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ तो वहीँ कल दिनाँक–14.08.2026 “कृत्रिम बुद्धिमता: अभिशाप या वरदान” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन