June 28, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राम मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त कर ट्रस्ट के सभी खातों और एसआईटी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए-आलोक शर्मा

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी और आपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

हरिद्वार, 27 जून। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों की शहादत की जानकारी छिपाने को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि आम जनता द्वारा दान किए गए धन और सोने चांदी की चोरी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को तुरंत सख्त एक्शन लेते हुए ट्रस्ट को बर्खास्त करना चाहिए। ट्रस्ट के समस्त खातों का लेखा जोखा और चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। ताकि पूरी सच्चाई जनता के सामने आ सके।

आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि एसआईटी के नाम पर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने मंदिरों को लूट का अड्डा बना दिया है।

भाजपा शासित राज्यों में हुए घोटालों पर एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सच छिपाने के लिए एसआईटी एसआईटी का खेल खेल रही है, आज तक किसी भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में भी एसआईटी अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है। न्याय व जांच के नाम पर खेल खेला जा रहा है।

आलोक शर्मा ने कहा कि नेशनल वार मेमोरियल में शहीदों के नाम सामने आने के बाद पता देश को पता चला कि ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवान भी शहीद हुए था। बड़े शर्म व दुख की बात है कि मोदी सरकार द्वारा इस घटना को पूरे देश से छिपाया गया। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद का झूठा दंभ भरती है जबकि इनका राष्ट्रवाद पांखड़ है।

जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं मनोज सैनी ने कहा कि राम मंदिर में दान के पैसे चोरी करने वालों को देशवासी माफ नहीं करेंगे। सरकार भ्रष्ट आचरण करने वालों पर भी अंकुश नहीं लग पा रही है। दान का पैसा चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रेसवार्ता के अंत में ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सभी 6 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 1 मिनट का मौन रखा गया।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, बीएस तेजियान, शिवालिक नगर अध्यक्ष मोहन राणा, विकास चंद्रा, कैलाश प्रधान, उदित विद्याकुल आदि मौजूद रहे।

About The Author