- राजकीय महाविद्यालय अगरोडा टिहरी गढ़वाल मे मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्रभारी प्राचार्य डॉ० विजय राज उनियाल की अध्यक्षता मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम के समारोहक डॉ० अराधना ब॑धानी ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष मे शपथ कार्यक्रम मे प्राध्यापको, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई साथ ही साथ प्रण लिया गया कि जीवन मे कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादो का प्रयोग अथवा सेवन नही करेंगे।
कार्यक्रम के सह समारोहक वनस्पति विज्ञान के डॉ० भरत गिरी गोसाई ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों एवं पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावो के बारे मे जानकारी दी गयी।
लोगो को तंबाकू के सेवन को रोकने तथा इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा नारे तथा स्लोगन के माध्यम से भी प्रेरित किया गया।
आज के इस इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको, कर्मचारीयो, छात्र-छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन