- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर हरिद्वार पुलिस और नर्सिंग कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गयी जनजागरुकता रैली–
आज दिनांक 31-05-2022 को विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद के लगभग180 छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्टाफ द्वारा प्रधानाचार्य श्रीमती सुमनलता पाठक के नेतृत्व में अपने शिक्षण संस्थान से रोशनाबाद क्षेत्र एवं पुलिस कार्यालय होते हुए विकास भवन तक जनजागरुकता रैली निकाली गई।
देखें वीडियो
पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी व क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल द्वारा अन्य पुलिस स्टॉफ के साथ रैली में प्रतिभाग कर छात्र- छात्राओं उत्साहवर्धन किया गया।

रैली के दौरान छात्रों एंव पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय जनता को तंबाकू जनित रोगों की जानकारी देते हुए खुद को भी तंबाकू छोड़ने व अपने बच्चों एंव आसपास के लोगों को समय-समय पर से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान कर बता कर सचेत करने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन