राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में शासन द्वारा स्नातक स्तर पर तीन नए विषय संस्कृत, गृह विज्ञान एवं शिक्षा शास्त्र स्वीकृत किए गए हैं l
आगामी सत्र से तीनों विषय में छात्र- छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं l उपरोक्त तीनों विषय स्वीकृत होने पर अभिभावक संघ और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है l
अभिभावक संघ और छात्र छात्राओं की यह पुरानी मांग थी कि महाविद्यालय में उपरोक्त विषय होने चाहिए, क्योंकि आसपास के इंटरमीडिएट विद्यालयों में ये विषय पढ़ाए जाते हैं l
इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि उपरोक्त स्वीकृत विषय छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, जिसमें गृह विज्ञान छात्राओं के लिए बहुत ही लाभकारी है तथा हिंदी विषय के साथ संस्कृत का कॉन्बिनेशन बहुत उपयोगी है l
अब महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को प्रवेश के समय ज्यादा विषय चुनने को मिलेंगे l


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कमांद की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन
महाविद्यालय कमांद में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी फाउंडेशन के तत्व दान में पांच दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला आयोजित
हरिद्वार : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद