जीतिन चावला एनटीन्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 13-11-2021 को एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के तत्वाधान में उत्तराखंड राज्य विकास एक परिदृश्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रजनी लसीयाल के द्वारा किया गया l इस प्रतियोगिता में 15 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः कुमारी अंजली बी.ए. प्रथम वर्ष राजा परीक्षित बी.एस सी. तृतीय वर्ष एवं शुभम बी.ए.प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया, निर्णायक मंडल में डॉ प्रमोद कुमार, विनीत कुमार एवं श्री खुशपाल सिह रहे l
अंत में प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही उन्होंने कहा छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए l इस अवसर पर बृजेश चौहान, आलोक बिजलवान, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे l



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना